
दिनांक 04/11/24 को विकासनगर निवासी एक महिला द्वारा थाना विकासनगर आकर लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि रिहान पुत्र मनान निवासी भोजेवाला, बेहट, सहारनपुर द्वारा उनकी नाबालिक बहन उम्र- 16 वर्ष को मिलने के लिए विकासनगर बुलाया गया तथा उनकी बहन को राम चौपाटी होटल/रेस्टोरेंट विकासनगर में ले जाकर नशीला पानी पिलाकर, चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया तथा घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे तथा परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। इस दौरान अभियुक्त रिहान द्वारा उनकी बहन की सहमती के बिना उसके अश्लील फोटो व विडियो बनायी गई तथा पुनः सम्बन्ध बनाने का दबाव बनाया गया। उनकी बहन के द्वारा इन्कार करने पर रिहान द्वारा उसकी अश्लील फोटो वारयल कर दी। प्राप्त प्रार्थना के आधार पर थाना विकासनगर में अभियुक्त रिहान के विरुद्ध अन्तर्गत धारा -328/376/506/354(c) भादवि व 5ठ/6 पोक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुये एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा अभियुक्त के संबंध में सुरागरसी पतारसी करते हुए दिनाँक 04/11/2024 की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रिहान पुत्र मनान को कलसिया चौक सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम /पता*
रिहान पुत्र मनान निवासी भोजेवाला बेहट, सहारनपुर, उ0प्र0 उम्र- 19 वर्ष।
*पुलिस टीम :-*
1- उ0नि0 विवेक भण्डारी, चौकी प्रभारी डाकपत्थर
2- उ0नि0 संदीप पंवार
3- म0उ0नि0 दीपा साह
4-कानि0 रविन्द्र सिंह चौहान
5- कानि0 पदम सिंह

More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार, धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह