March 21, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

देहरादून की विकासनगर पुलिस ने चोरी की बाईक के साथ एक को किया गिरफ्तार, 24 घंटे भी कर सका चोरी की मोटरसाइकिल पर सवारी।

हिमांशु गौड (राष्ट्रीय दिया समाचार) सेलाकुई

दिनांक 27/07/2024 को वादी श्री गुरमीत सिह पुत्र कल्याण सिह निवासी ग्राम ढलीपुर, हर्बरटपुर विकासनगर, द्वारा कोतवाली विकासनगर पर आकर प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 27/07/2024 को उनकी मो0सा0 संख्या UK07 BB-1241 देहरादून रोड अमर इलेक्ट्रोनिक हर्बरटपुर के पास खडी थी, जिसको कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। उक्त सम्बन्ध में कोतवाली विकासनगर पर धारा 303(2) BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

घटना के अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर प्रभारी निरीक्षक विकासनगर द्वारा कोतवाली विकासनगर पर टीम का गठन कर क्षेत्र में रवाना किया गया, गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 28.07.2024 को घटना में शामिल अभियुक्त अफजल पुत्र इकलाक निवासी उस्मानपुर छरबा थाना सहसपुर देहरादून उम्र 33 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर चोरी की मो0सा0स0 UK07BB-1241 के साथ पुल न 01 के पास कैनाल रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को मा० न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया

*नाम पता अभियुक्त*

 

अफजल पुत्र इकलाक निवासी उस्मानपुर छरबा, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र 33 वर्ष ।

 

*बरामद माल*

मो0सा0संख्या UK07 BB 1241 होण्डा

 

*पुलिस टीम*

1- उ०नि० विनय मित्तल, चौकी प्रभारी हरबर्टपुर विकासनगर

2- अ०उ०नि० दिपेन्द्र सिह रावत

3- कानि० सकल चन्द रमोला

4- कानि० मोनु कुमार

You may have missed

Share