
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
कोतवाली विकासनगर पुलिस ने चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर भूरेशाह मजार, शक्ति नहर गाटर पुल कुल्हाल के पास से एक अभियुक्त को 06.27 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया तथा तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-16-बी-5185 को सीज किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया वो उक्त स्मैक को खालिद नाम के व्यक्ति से खरीदकर लाया था, जिसे वो स्थानीय नशेडियों को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था। अभियुक्त खालिद की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
*नाम पता अभियुक्त :-*
जावेद पुत्र श्री लियाकत निवासी कुल्हाल, थाना विकासनगर, देहरादून, उम्र 35 वर्ष
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त :-*
01- मु0अ0सं0- 211/2020 धारा -379/411 भादवि, थाना विकासनगर, देहरादून।
02- मु0अ0सं0- 275/2025 धारा – 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट, थाना विकासनगर, देहरादून।
*बरामदगी :-*
1- 6.27 ग्राम अवैध स्मैक
2- घटना में प्रयुक्त वाहन स्प्लेंडर मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-16-बी-5185
*पुलिस टीम :-*
1- उ0नि0 विकसित पवार, चौकी प्रभारी कुल्हाल
2- का0 नितिन कुमार
3- का0 राजकुमार

More Stories
उत्तराखंड पत्रकार यूनियन (मीडिया राइट) का भव्य प्रदेश स्तरीय होली मिलन समारोह: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी होली की शुभकामनाएं, कई क्षेत्रों के उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं को सम्मानित किया !
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार
उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न, प्रत्येक डिवीजन में बड़े मृदा-जल संरक्षण प्रोजेक्ट के निर्देश