
माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार के द्वारा वर्ष -2025 तक उत्तराखंड को नशा मुक्त (ड्रग्स फ्री देवभूमि) बनाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के चलते मादक पदार्थों की बिक्री/ नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है।
उक्त आदेश/ निर्देशों के क्रम में *प्रभारी निरीक्षक विकासनगर* द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाए जाने एवं तस्करी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने संबंधी उचित दिशा/ निर्देश देकर कोतवाली विकासनगर स्तर पर पुलिस टीम का गठन कर रवाना किया गया है, गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 06.06.2023 की साय दौराने चेकिंग ग्राम कुंजाग्रांट से अचानक चेकिंग के दौरान 01 पुरुष अभियुक्त शहजाद उर्फ दीना पुत्र श्री इकराम निवासी ग्राम खुसालपुर, थाना सहसपुर हाल कुन्जाग्रांट, थाना विकासनगर, देहरादून उम्र 38 वर्ष के कब्जे से 210 ग्राम अवैध चरस बरामद होने पर अंतर्गत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
*नाम पता अभियुक्त*
“””””””””””””””””””””””
1- शहजाद उर्फ दीना पुत्र श्री इकराम निवासी ग्राम खुसालपुर, थाना सहसपुर हाल कुन्जाग्रांट, थाना विकासनगर, देहरादून उम्र 38 वर्ष ।
*बरामदगी*
“””””””””””””””
(1) 210 ग्राम अवैध चरस।
*आपराधिक इतिहास*
“”””””””””””””””””””””””””
आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*पुलिस टीम*
“”””””””””””””””
1-उ०नि० प्रवीण कुमार सैनी, चौकी प्रभारी कुल्हाल
2-कांस्टेबल रहीश 3-कांस्टेबल राजेश

More Stories
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इस अवसर पर 1129.91 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
गृहमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस में नव नियुक्त आरक्षियों को किये नियुक्ति पत्र प्रदान
केंद्रीय गृहमंत्री ने ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को किया संबोधित, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया–अमित शाह