
हिमांशु गौड (राष्ट्रीय दिया समाचार) सेलाकुई
श्री रूमित कुमार पुत्र श्री मुंसीराम निवासी बाबूगढ़, विकासनगर, देहरादून ने अपनी वेल्डिंग मशीन चोरी होने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया जिसके आधार पर कोतवाली विकासनगर में मु०अ०स० 106/2023 U/S 379 ipc बनाम अज्ञात से सम्बन्धित मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियोग के सफल अनावरण हेतु *श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून महोदय के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक देहात महोदया एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी विकासनगर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर महोदय* के द्वारा उचित दिशा निर्देश देते हुए अज्ञात चोर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई जिसके क्रम में कोतवाली विकासनगर पुलिस टीम द्वारा सी०सी०टी०वी० फुटेज एवं मुखबिर की सूचना पर दि0 08/04/22 को दौराने चेकिंग धोलातप्पड रोड, देहरादून से अभियुक्त मोनिश पुत्र श्री सहनवाज निवासी ग्राम कुल्हाल, थाना विकासनगर, देहरादून उम्र 23 वर्ष को उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित चोरी की गई वेल्डिंग मशीन मय वेल्डिंग उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को हिरासत पुलिस लिया गया जिसे आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
*नाम पता अभियुक्त*
*(१) मोनिश पुत्र श्री सहनवाज निवासी ग्राम कुल्हाल, थाना विकासनगर, देहरादून उम्र 23 वर्ष
*बरामद माल का विवरण*
1- वेल्डिंग मशीन मय केबल और वेल्डिंग उपकरण
*अभियुक्त का अपराधिक इतिहास* की जानकारी की जा रही है।
*पुलिस टीम*
१.)उप निरी० प्रवीण सैनी, प्रभारी चौकी कुल्हाल
२.) का0 रहीश
३.) का० संजय

More Stories
आमजन के कार्यो से जुडी शाखाओ का एसएसपी दून ने किया औचक निरीक्षण, Liu शाखा, वेरिफिकेशन सेल, हेल्प डेस्क के कार्यों का लिया जायजा, आमजन से जुड़े कार्यो में तेजी लाने की दी सख्त हिदायत
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एसपी सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ तथा डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान, 22 संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत में
देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार, देवभूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण एवं संवर्धन पर जोर