
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने मंगलवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर गतिमान पौधरोपण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मंगलवार को उपाध्यक्ष एमडीडीए सबसे पहले हरिद्वार बायपास रोड पर पहुँचे जहां उन्होंने सड़क किनारे चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा फलदार पौधों को लगाया जाए। इसके बाद हरिद्वार रोड एवं जॉलीग्रांट एयरपोर्ट के नजदीक भी यहां चल रहे पौधरोपण कार्यों का निरीक्षण किया। उपाध्यक्ष ने कहा कि इस वर्ष देहरादून में मई-जून के माह में तापमान काफी ज्यादा रहा। ऐसे में जरूरत है कि शहर में ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाए जाएं। उपाध्यक्ष ने कहा कि हमारा अधिक से अधिक फोकस ग्रीन कवर बढ़ाने पर होना चाहिए। उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि समयबद्ध तरीके से कार्यों को पूरा किया जाएगा।

More Stories
आमजन के कार्यो से जुडी शाखाओ का एसएसपी दून ने किया औचक निरीक्षण, Liu शाखा, वेरिफिकेशन सेल, हेल्प डेस्क के कार्यों का लिया जायजा, आमजन से जुड़े कार्यो में तेजी लाने की दी सख्त हिदायत
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एसपी सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ तथा डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान, 22 संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत में
देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार, देवभूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण एवं संवर्धन पर जोर