April 4, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

उत्तराखण्ड एस०टी०एफ० की साइबर क्राइम देहरादून टीम बड़ी कार्यवाही, सीनियर सिटिजन के साथ डिजिटल अरेस्ट कर साइबर धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

देहरादून

मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड के देवभूमि उत्तराखण्ड को अपराध मुक्त बनाये रखने के मिशन के अन्तर्गत पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड, श्री दीपम सेठ के दिशा निर्देशन में अजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा साइबर अपराध पीड़ितो को त्वरित न्याय दिलाने तथा अपराधिक घटना में संलिप्त साइबर अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश निर्गत किये गये हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि प्रकरण में साइबर अपराधियों द्वारा वादी निवासी ऋषिकेश, जनपद देहरादून को Whatsapp कॉल कर स्वंय को दरियागंज पुलिस स्टेशन दिल्ली का पुलिस इंस्पेक्टर व माननीय न्यायालय का न्यायाधीश बताकर वादी के आधार कार्ड का दुरुप्रयोग कर अवैध सिम लिया गया है, जिसका उपयोग अवैध वित्तीय लेनदेन के केस में होना बताकर वादी को डिजिटल अरेस्ट कर सम्पत्ति वैरिफिकेशन, एनओसी व जमानत के नाम पर अलग अलग बैंक खातों में पैसा जमा करवाकर कुल 69 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी की गई, जिस सम्बन्ध में साईबर थाना देहरादून पर मु0अ0सं0- 05/2026 अन्तर्गत धारा 318(4), 61(2), 336(3), 340(2) बीएनएस एंव 66D आई0 टी0 पंजीकृत की गयी है।

प्रकरण की गंम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0 अजय सिंह के दिशा निर्देशन में अभियोग के विवेचक को अभियोग के शीघ्र अनावरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

प्रकरण में विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए पाये गया कि अभियुक्त भगवत सरन द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर न्यायालय का फर्जी जमानत पत्र व फीस जमा रसीद बनाकर लालकुआं जिला नैनीताल उत्तराखण्ड में एक्सिस बैंक में अपनी रुद्रा टेलीकॉम दुकान के नाम पर बैंक खाता खोला गया, जिसके बाद अभियुक्त के द्वारा अपने बैंक खाता की जानकारी अपने साथी एंव अन्य साईबर अपराधियों के साथ साझा की गयी। जिस पर अभियुक्त के उपरोक्त खाते में लाखों रुपये की धनराशी का लेन देन होना पाया गया, जिस बैंक खाते के विरुद्ध एनसीआरपी पोर्टल पर 30 शिकायत भी दर्ज होना पाया गया। शिकायतकर्ता के साथ हुयी धोखाधड़ी के 06 लाख रुपये उपरोक्त खाते में क्रेडिट हुये है। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त भगवत सरन साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा रुद्रपुर उत्तराखण्ड से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के उपरान्त न्यायिक हिरासत में भेजा गया
______

*अभियुक्त का नाम व पता:*
भगवत सरन पुत्र स्व0 शान्तिपाल निवासी ग्राम सिंधौरा, थाना देवरनिया, जिला बरेली उ0प्र0 हाल पता- राजीव नगर, वार्ड न0 2, थाना लालकुआँ, जिला नैनीताल उत्तराखण्ड उम्र 33 वर्ष।
______
*बरामद माल:*
1. बैंक खाता का SMS Alert मोबाइल नम्बर
2. 02 डेबिट कार्ड
______

पुलिस टीम:
1. निरीक्षक अनिल कुमार
2. अपर उपनिरीक्षक गोपाल विष्ट
3. अपर उपनिरीक्षक पवन कुमार
______
प्रकरण में अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है तथा बैंक खातों एवं डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच की जा रही है।
______
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखण्ड की जनता से अपील
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ अजय सिंह ने जनता से अपील की है कि—
• अन्जान नम्बरों से आने वाली वीडियो कॉल से बात न करें तथा कोई भी व्यक्तिगत सूचना/दस्तावेज साझा न करें।
• कोई भी एजेंसी ऑनलाइन “डिजिटल अरेस्ट” नहीं करती है।
• फर्जी निवेश ऑफर, धनराशि दोगुना करने के प्रलोभन, YouTube/Telegram आधारित स्कीमों में निवेश न करें।
• गूगल से कस्टमर केयर नंबर सर्च कर सीधे कॉल करने से बचें।

वित्तीय साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन या National Cyber Crime Reporting Portal पर शिकायत दर्ज करें।

Share