
उत्तराखण्ड के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के द्वारा उत्तराखण्ड में बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे “विशेष अभियान” के अन्तर्गत ठोस कार्यवाही करने हेतु अपने मातहतों को कड़े दिशा-निर्देश दिये गये हैं जिसके अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा अपनी सभी टीमों को उत्तराखण्ड़ मे निवास कर रहे बाहरी वांछित बदमाशों ,गैंगस्टर पर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है ।
जिसके अनुक्रम में दिनांक 02-07-2025 को एसटीएफ उत्तराखंड को महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच पुलिस ने सूचना दी कि जनपद यवतमाल महाराष्ट्र के थाना यवतमाल सिटी मे पंजीकृत मु0अ0सं0 665/2025 धारा 3(25), 4(25), 5(27) आर्म्स एक्ट , 135 महाराष्ट्र पुलिस एक्ट पंजीकृत किया था जिसमे 2 शातिर वन्य जीव तस्करो की गिरफ्तारी की गई थी जिनसे एक- 22 कैलीबर की राइफल, एक -177 कैलीबर एयर गन, एक- डबल बोर पोट गन, एक -32 रिवाल्वर, एक- क्रॉसबो हंटिंग ट्रेजर ट्रिगर गार्ड के साथ , 05- कारतूस 12 बोर, 50- जिन्दा कारतूस , 85- जिंदा कारतूस, 0.22 कैलिबर के 90 जिंदा कारतूस, CARTS -5AO.22 IN RINFIRE लॉन्ग राइफल बॉल इंडियन गोला बारूद , स्टील और तांबे के 30 जिंदा कारतूस , 30 जिंदा कारतूस , एक- मिलिट्री रंग की बुलेट प्रूफ जैकेट बरामद हुए थे । सम्बन्धित अभियुक्तो से भारी मात्रा मे बरामद हुए अवैध असलहो के सम्बन्ध मे पूछताछ से पता चला कि इस गैंग को ये सारे असलहे देहरादून के रहने वाले उनके गैंग के सदस्य कामरान अहमद द्वारा उपलब्ध कराए गए थे साथ ही पता चला कि इन असलहो का प्रयोग वन्य जीवों की शिकार करने के लिए प्रयोग किया जाता था । इस सूचना को महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच द्वारा उत्तराखण्ड एसटीएफ से साझा किया गया । इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस0टी0एफ0 श्री नवनीत सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एक टीम का गठन कर त्वरित कार्यावाही हेतु निर्देशित किया गया । जिस पर उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा देहरादून मे कामरान अहमद की तस्दीक कर जानकारी एकत्रित की गई पता चला कि अभियुक्त कामरान अहमद अंतर्राष्ट्रीय आर्म्स डीलर गैंग का सदस्य है जो एक शातिर किस्म का अपराधी है जो पूर्व मे अपने गैंग के सदस्यों के साथ 2000 (दो हजार अवैध कारतूस) बरामदी मे आर्म्स एक्ट मे वर्ष 2022 मे दिल्ली के प्रतापगंज इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस थाने से जेल जा चुका है ।
आज दिनांक 02-07-2025 को महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच के साथ उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा वांछित अभियुक्त कामरान अहमद पुत्र नईम अहमद निवासी बी-2/118 यमुना विहार दिल्ली हाल निवासी केशवकुंज देहरादून, उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया । कामरान अहमद से पूछताछ मे उसके अन्य देशों मे आने-जाने की जानकारी के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है जिन पर एसटीएफ आगे कार्यावाही की योजना बना रही है ।
अपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 555/2022 धारा 25(8), आर्म्स एक्ट , 120 भदवि थाना प्रतापगंज इंडस्ट्रियल एरिया , दिल्ली
2. मु0अ0सं0 665/2025 धारा 3(25), 4(25), 5(27) आर्म्स एक्ट , 135 महाराष्ट्र पुलिस एक्ट थाना यवतमाल सीटी महाराष्ट्र
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम पता
अभियुक्त कामरान अहमद पुत्र नईम अहमद निवासी बी-2/118 यमुना विहार दिल्ली हाल निवासी केशवकुंज लेन न0 13सी टर्नर रोड़ थाना क्लेम्नटाउन देहरादून, उत्तराखंड । उम्र- 30 वर्ष ।
गिरफ्तारी का स्थान
केशवकुंज लेन न0 13सी टर्नर रोड़, थाना क्लेम्नटाउन देहरादून, उत्तराखंड
पुलिस टीम एसटीएफ उत्तराखण्ड टीम महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच
1- निरीक्षक नन्द किशोर भट्ट 1. ए0पी0आई0 पवन राठोड़
2- उ0नि0 विद्या दत्त जोशी 2. ए0एस0आई0 योगेश गटलेवार
3- हे0 का0 सुधीर केसला 3. हे0का0 अजय डोले
4- हे0का0 प्रमोद कुमार
5- हे0का0 देवेन्द्र नेगी
6- का0 कादर खान
7- का0 शैलेश भट्ट

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार