March 21, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

नौनीहालो की सुरक्षा को लेकर संजीदा है उतराखंड पुलिस, गुलदार प्रभावित क्षेत्र में स्कूल खुलने व बन्द होने पर पुलिस लगातार कर रही गश्त।

राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार

कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने जनपद में गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में छात्र/छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल खुलने एवं बन्द होने के समय स्कूल परिसर के साथ ही सुनसान स्कूली रास्तों में समस्त थाना प्रभारियों को गश्त कराने हेतु निर्देशित किया गया है। थाना रिखणीखाल क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा गुलदार प्रभावित क्षेत्र में पड़ने वाले सभी स्कूल परिसरों एवं सुनसान स्कूली रास्तों में लगातार गश्त कर छात्र-छात्राओं से वार्तालाप कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया जा रहा है। गौरतलब है कि रिखणीखाल क्षेत्र में पिछले काफी समय से नरभक्षी गुलदार का आंतक व्याप्त है।

You may have missed

Share