उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को प्रदेश प्रभारी ने दिया झटका, कई नियुक्तियों को किया रद्द, उत्तराखंड प्रदेश संगठन ने कहा कुछ गलतफहमी हो गई…….
देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की कई नियुक्तियों को प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने रद्द कर बड़ा झटका दिया है। इसे उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। आपको बता दें कि पिछले दिनों प्रदेश अध्यक्ष की ओर से उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस संगठन व जिला ब्लॉक संगठन में अस्थाई/अस्थाई नियुक्ति की गई है।
उन सभी नियुक्तियों को प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने रद्द कर दिया है। इस मुद्दे पर प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि प्रदेश प्रभारी से मुलाकात के बाद सब कुछ सामान्य हो जाएगा। कहीं पर कुछ गलतफहमी हुई है जिसकी वजह से उन्होंने इन नियुक्तियों को रद्द करने का फैसला किया है।

More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार, धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह