उत्तराखंड के एम्स ऋषिकेश में फिर हुआ बवाल, सीनियर रेजिडेंस को निलंबित कर दिया गया…..
ऋषिकेश: एम्स ऋषिकेश स्वास्थ्य सेवाओ के साथ साथ विवादों का अखाडा भी बनता जा रहा है। हर दो चार दिन मे एम्स मे कुछ न कुछ बबाल लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। जिससे देश की अग्रीण मानी जाने वाली स्वास्थ्य संस्था एम्स की छवि धूमिल होती जा रही है।
जंहा बीते 20 मई को यहां एक नर्सिंग आफिसर के द्वारा महिला चिकित्सक के साथ छेड़छाड़ की गई थी। दोनों पक्षों की ओर से हड़ताल हुई। किसी तरह मामला सुलझा ही, लेकिन यह मामला थमता नजर नहीं आ रहा है। शनिवार की शाम एक डाक्टर और महिला नर्सिंग आफिसर के बीच फिर विवाद हो गया। आरोप है कि रुद्रप्रयाग हादसे में घायलों के लिए आपरेशन थिएटर को खाली कराया जा रहा था। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और नाराज डाक्टर और ड्यूटी पर तैनात महिला नर्सिंग आफिसर के बीच हाथा पाई की नौबत आ गई
उसके बाद दोनों के बीच खूब कहा सुनी हुई। घटना का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। संस्थान को शर्मसार करने वाली इस घटना को लेकर नर्सिंग आफिसर्स के संगठन ने एम्स प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है, ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
एम्स प्रशासन की ओर से फिलहाल संबंधित सीनियर रेजिडेंस को निलंबित कर दिया गया है। एम्स की जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार ने बताया की घटना से संबंधित वीडियो की जांच की गई है, प्रथम दृष्टया एम्स प्रशासन की ओर से आरोपी सीनियर रेजिडेंस को निलंबित कर दिया गया है।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश