हरिद्वार
हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर बनी शिव की प्रतिमा पर मानसिक रूप से विक्षप्त एक युवक भगवान शिव की प्रतिमा के सिर के ऊपर चढ़ गया। तकरीबन 10 से 20 मिनट तक हंगामा काटा हंगामा देख मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और युवक को नीचे उतारने के लिए बोला गया कई लोगों ने जबरदस्ती युवक को नीचे उतारने की कोशिश की लेकिन युवक नीचे नहीं आया मूर्ति के सिर पर बैठकर ही हंगामा करता रहा सूचना मिलने के बाद जीआरपी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को आसपास के लोगों ने मिलकर नीचे उतारा
जीआरपी थाना प्रभारी अनूज सिंह ने बताया मानसिक रूप से एक व्यक्ति शिव की प्रतिमा के ऊपर चढ़ा हुआ है तो हमने मौके पर अपनी पुलिस के सिपाही भेजें और उसे किसी तरह से की प्रतिमा शिव की प्रतिमा से नीचे उतारा गया। यह व्यक्ति मानसिक रूप से पागल है जब हमने से नीचे उतार के पूछा तो यह व्यक्ति अपना सिर फोड़ने की बात कहने लगा फिलहाल मानसिक रूप से पागल व्यक्ति को छोड़ दिया।

More Stories
श्रम कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर श्रमिक कर्मकार कल्याण बोर्ड को मिला प्रतिष्ठित पुरस्कार
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा, कुम्भ 2027 बनेगा ‘डिजिटल कुम्भ’, AI और IoT तकनीक से होगा स्मार्ट प्रबंधन
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अवस्थापना विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को प्रदान की वित्तीय स्वीकृति