March 3, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में गदरपुर पुलिस ने नशे के विरुद्ध की बड़ी कार्यवाही,एसटीएफ कुमायूं यूनिट और औषधि निरीक्षक की संयुक्त टीम द्वारा मेडिकल स्टोर पर की छापेमारी,कार्यवाही मे 9416 प्रतिबन्धित कैप्सूल, 1300 टैबलेट व 51 कफ सिरप बरामद, मेडिकल स्टोर स्वामी को गिरफ्तार करते हुए NDPS एक्ट में मुकदमा किया दर्ज !*

 

जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को और अधिक प्रभावी बनाते हुए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के कुशल निर्देशन में निरंतर सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण में कोतवाली गदरपुर पुलिस तथा औषधि निरीक्षक ऊधमसिंहनगर, एसटीएफ कुमायूं यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 02.03.2026 को मुखबिर की सूचना पर कुमार मेडिकल हाल/स्टोर, मैन मार्केट गदरपुर पर आकस्मिक चेकिंग की गई।

 

चेकिंग के दौरान मेडिकल स्टोर पर मौजूद व्यक्ति द्वारा अपना नाम राजकुमार पुत्र बनवारी लाल निवासी वार्ड नम्बर-01, मैन बाजार गदरपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 53 वर्ष बताया गया, जो स्वयं को मेडिकल स्टोर का स्वामी बताया ।

 

संयुक्त टीम द्वारा गहन तलाशी लेने पर विभिन्न प्लास्टिक कट्टों, गत्ते की पेटियों एवं कपड़े के थैलों से भारी मात्रा में प्रतिबन्धित दवाइयां बरामद की गईं। बरामद दवाइयों में कोडीन युक्त कफ सिरप, अल्प्राजोलाम टैबलेट एवं ट्रामाडोल मिश्रित कैप्सूल शामिल हैं, जो NDPS एक्ट के अंतर्गत प्रतिबन्धित श्रेणी में आती हैं।

बरामदगी का विवरण इस प्रकार है — 9416 प्रतिबन्धित कैप्सूल (ट्रामाडोल मिश्रित), 1300 प्रतिबन्धित टैबलेट (अल्प्राजोलाम), 51 अदद प्रतिबन्धित कफ सिरप (100 ML) (कोडीन युक्त) बरामदगी के उपरांत अभियुक्त को धारा 8/22 NDPS ACT के अंतर्गत विधिवत गिरफ्तार किया गया।

➡️ इस संबंध में कोतवाली गदरपुर में FIR No. 74/2026 धारा 8/22 NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ की जा रही है कि उक्त प्रतिबन्धित दवाइयों को वह कहां से लाता था तथा किन-किन स्थानों पर सप्लाई करता था। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी भी संकलित की जा रही है।

अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

 

👉 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

1️⃣ राजकुमार पुत्र बनवारी लाल निवासी – वार्ड नम्बर-01, मैन बाजार गदरपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर उम्र – 53 वर्ष

 

👉 बरामद माल का विवरण

✔️ 9416 प्रतिबन्धित कैप्सूल

✔️ 1300 प्रतिबन्धित टैबलेट

✔️ 51 अदद प्रतिबन्धित कफ सिरप

 

 

👉 पुलिस टीम

1️⃣ संजय पाठक, प्रभारी निरीक्षक गदरपुर 2️⃣निधि शर्मा, औषधि निरीक्षक, जनपद ऊधमसिंहनगर 3️⃣उ0नि0 नरेश पन्त, कोतवाली गदरपुर 4️⃣ उ0नि0 विपिन जोशी, एसटीएफ कुमायूं यूनिट 5️⃣ उ0नि0 कृष्ण गोपाल मठपाल, एसटीएफ कुमायूं यूनिट

6️⃣का0 जितेन्द्र कुमार, एसटीएफ कुमायूं यूनिट 7️⃣का0 332 दिनेश बिष्ट, कोतवाली गदरपुर 8️⃣का0 31 दिनेश रावत, कोतवाली गदरपुर

एसएसपी ऊधमसिंहनगर महोदय के निर्देशानुसार जनपद ऊधमसिंहनगर पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।

You may have missed

Share