February 13, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 के निर्देशन में नैनीताल पुलिस ने भवाली क्षेत्र में चलाया वृहद सत्यापन अभियान,51 मकानों में निवासरत 199 बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन किए चेक,सत्यापन अपूर्ण पाए जाने पर 21 लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्यवाही !

*एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* द्वारा विगत दिनों भवाली क्षेत्र में घटित घटना के दृष्टिगत क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित करने तथा बाहरी/ अराजक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भवाली क्षेत्र में लगातार वृहद सत्यापन अभियान चलाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

जिस आदेश के अनुपालन में *एसपी नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्र* के पर्यवेक्षण तथा *प्रभारी निरीक्षक भवाली श्री प्रकाश मेहरा* के नेतृत्व में *भवाली पुलिस* द्वारा वृहद सत्यापन अभियान के दौरान कस्बा भवाली के वार्ड नंबर 02, 03, 04 के रेहड़, गांधी कॉलोनी, टमट्यूड़ा क्षेत्र में *पुलिस/ पीएसी* टीमों द्वारा *कुल 51 मकानों में रह रहे 199 बाहरी व्यक्तियों* का सत्यापन चेक किया गया।

*इस दौरान सत्यापन अपूर्ण पाए जाने पर 21 लोगों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।*

साथ ही पुलिस द्वारा भवाली क्षेत्र के सभी मकान मालिकों से किरायदार सत्यापन करने की लगातार अपील की जा रही है।

*एसएसपी नैनीताल की आमजन से अपील–*

 

कृपया किरायेदार का सत्यापन अवश्य कराए। अपने आसपास किसी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल 112/निकटतम थाने को दें। नैनीताल पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

 

You may have missed

Share