देहरादून
मुख्यमंत्री उत्तराखंड के *” ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर एक नई पहल की शुरुआत करते हुए दून पुलिस द्वारा सम्पूर्ण जनपद में ड्रग्स फ्री कैम्पस अभियान चलाया जा रहा है।
उक्त अभियान के दौरान पुलिस द्वारा पूर्व में सभी शिक्षण सस्थांनो में पढ़ने वाले सभी छात्र छात्राओं से उनका ड्रग्स टेस्ट कराये जाने हेतु कंसेंट फार्म/शपथ पत्र भराये गये थे, जिसके क्रम मे आज दिनांक 29/10/25 को पुलिस-प्रशासन व डाक्टरों की सयुक्त टीम के द्वारा सेलाकुई थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित दो निजी शिक्षण सस्थांनो में औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान संस्थान में अध्ययनरत छात्र छात्राओं में से 16 छात्र-छात्राओं के डॉक्टरों की टीम द्वारा आकस्मिक रूप से ब्लड सैंपल लिए गए। इस दौरान पुलिस द्वारा शिक्षण संस्थानों में अध्ययन रत छात्र छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही साइबर अपराधों के तरीकों की जानकारी देते हुए उन्हें बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान सभी छात्र छात्राओं को नशे का सेवन करने अथवा उसकी तस्करी में लिप्त पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी गयी।अभियान के तहत अन्य शिक्षण संस्थानो में भी पुलिस द्वारा औचक निरीक्षण की तैयारी की जा रही हैै।

More Stories
उत्तराखंड पत्रकार यूनियन (मीडिया राइट) का भव्य प्रदेश स्तरीय होली मिलन समारोह: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी होली की शुभकामनाएं, कई क्षेत्रों के उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं को सम्मानित किया !
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार
उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न, प्रत्येक डिवीजन में बड़े मृदा-जल संरक्षण प्रोजेक्ट के निर्देश