राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारी और एलआईयू प्रभारी को जनपद में निवासरत बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध सत्यापन अभियान चलाकर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देश जारी किए गए हैं।
इन निर्देश के अनुपालन में लोकल इंटेलीजेंस यूनिट (LIU) कोटद्वार द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है इसी सत्यापन अभियान के दौरान कोटद्वार में एक संदिग्ध व्यक्ति एलआईयू टीम को मिला जो ढंग से हिंदी नहीं बोल पा रहा था और संदिग्ध प्रतीत हो रहा था जिसे पूछताछ हेतू थाने पर लाया गया। थाने पर पूछताछ के दौरान उस व्यक्ति द्वारा बांग्ला भाषा में बातचीत की जा रही थी और हिंदी भी ढंग से समझ नहीं आ रही थी, जिसपर बंग्ला भाषी ट्रांसलेटर की सहायता उस व्यक्ति से बांग्ला भाषा में पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम फारुख हसन पुत्र नियाकत अली, निवासी जाधवपुर, जिला चुआडंगा बांग्लादेश उम्र 50 वर्ष बताया और बताया कि वह लगभा 04 माह पूर्व अवैध रूप से भारत आया है और 03 दिन पूर्व मजदूरी करने के उद्देश्य से बस से कोटद्वार आया है। यह व्यक्ति भारत में बिना पासपोर्ट के भ्रमण कर रहा है जिसपर इस व्यक्ति को ’पासपोर्ट अधिनियम 1946 की धारा 3’ एवं ’विदेशी अधिनियम 1920 की धारा 14’ के अंतर्गत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में विस्तृत जांच प्रचलित है।
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0स0-42/25-धारा-03 पासपोर्ट अधिनियम 1946 एवं धारा 14,विदेशी अधिनियम 1920।
*नाम पता अभियुक्त*
फारुख हसन पुत्र नियाकत अली निवासी जाधवपुर जिला चुआडंगा बांग्लादेश।
पुलिस टीम
01.प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार
02. एसआई liu दिनेश चमोली।
03.एसआई विनोद कुमार
04.मुख्य आरक्षी विमला नेगी
05. आरक्षी liu सुनील कठेत

More Stories
नाबालिगो की सुरक्षा के प्रति सजग पौड़ी पुलिस—गुमशुदा बालिका को ढूंढकर दिलाया सुरक्षित आश्रय, हरियाणा से उत्तर प्रदेश तक चली तलाश— नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद कर पुनर्वास केंद्र में कराया दाखिल ।
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस का सट्टेबाजों पर दोहरा वार,कालाढूंगी क्षेत्र में IPL मैच पर सट्टा लगाते एक गिरफ्तार, हल्द्वानी में भी सट्टेबाज दबोचा !
देहरादून के राजपुर छेत्र मे सुबह सवेरे गोलीबारी से छेत्र मे फैली सनसनी,स्कार्पियो कार सवारो ने फॉर्चूनर कार को रोकने के लिए की अंधाधुंध फायरिंग, गोली लगने से मॉर्निंग वाक कर रहे सेना से रिटायर ब्रिगेडयर की गोली लगने से हुई मौत, फायरिंग कर भागने वालो का अब तक नहीं लगा कोई सुराग !