
उत्तराखंड के टिहरी में आज रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। तहसील गजा के दुवाकोटी के पास एक टाटा सूमो खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, टाटा सूमो गजा से चांबा की ओर आ रही थी। वाहन में दस लोग सवार थे। अचानक सूमो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जब तक टीम पहुंची दो लोगों की जान जा चुकी थी। टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। आठ घायलों को गजा चिकित्सालय ले जाया गया। वहीं, दो घायल घटना स्थल से नरेंद्रनगर ले जाए गए।

More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप