
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
डालनवाला थाना क्षेत्र के ओल्ड सर्वे रोड की तरफ से आ रही एक बेकाबू इनोवा कार ने कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद दीवार तोड़कर एक घर में घुस गई। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। और एक व्यक्ति की मौत की सुचना है बेकाबू कार सवार के तांडव से पुरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक गुनीत सिंह निवासी इंद्र रोड डालनवाला को हिरासत में ले लिया है।
Co डालनवाला अनुज कुमार के मुताबिक घटना बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे की है। ओल्ड सर्वे रोड की तरफ से एक इनोवा कार आ रही थी। लोगों ने देखा किर की गति बहुत अधिक है। देखते ही देखते बेकाबू कार ने एक कार को टक्कर मार दी। चालक ने फिर से कार दौड़ाई और थोड़ी आगे चलकर एक बाइक को टक्कर मार दी। इस बीच और अभी वाहनों के चपेट में आने की बात सामने आई है।चालक यहीं नहीं रुका उसने फिर से गति बढ़ाई और कार ओल्ड सर्वे रोड स्थित एक घर की दीवार और दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गई। घर के अंदर खड़ी कार और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में दो बाइक सवार और एक कार सवार घायल हुआ है।
गनीमत रही कि घर के अंदर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। साथ ही गति बढ़ाने के पीछे के कारणों का भी पता लगा रही है।

More Stories
दून की सड़कों पर तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर, बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक अन्य घायल
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोक संस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह, आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल,पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर