
उत्तराखंड क्रांति दल के महिला प्रकोष्ठ के नेतृत्व में उत्तराखंड क्रांति दल ने लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में सरकार का पुतला फूंका।
उत्तराखंड क्रांति दल की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती सुलोचना ने बताया कि सरकार लगातार महिलाओं की रसोई में डाका डाल रही है।
जिस प्रकार होली के त्यौहार से पहले सरकार ने बेतहाशा गैस के दाम बढ़ा दिए कमर्शियल सिलेंडर ₹350 घरेलू सिलेंडर में ₹50 की बढ़ोतरी करना सरासर रसोई पर डाका है। सरकार को दाम कम करने चाहिए।
बढ़ती महगाई के विरोध को जताते हुए उत्तराखंड क्रांति दल के दर्जनों कार्यकर्ता होटल द्रोण चौक पर एकत्रित होकर सरकार का पुतला फूंका।
कार्यक्रम में उपस्थित महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा सुलोचना ईष्टवाल ,रमा चौहान, राजेश्वरी रावत, भागेश्वरी भट्ट,रेखा शर्मा,किरन रावत,राजेश्वरी रावत,अंजू रावत,सरोज रावत,मीना थपलियाल,अंजू नेगी,सुमन भंडारी,सरस्वती देवी,सुनीता पवार,शालू सिंह,विजेता शर्मा,सीमा जोशी,पूनम रमोला,मंजू रावत,अनीता देवी,सोनी देवी सहित कल के कार्यकारी अध्यक्ष एपी जुयाल, लतापत हुसैन, केजरी मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल, अनुपम खत्री, राजेंद्र पन्त, संजय कुमार, गोविंद अधिकारी, राजेंद्र गुसाईं, शांति प्रसाद भट्ट,सोमेश बुडाकोटि, राजेंद्र बिष्ट, निश्चिंत मनराल, प्रमोद कुमार डोभाल, अशोक नेगी, के एल शाह, विजेंद्र रावत, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग