
दिनांक 01-07-2023 को उ0नि0 संदीप मय हमरही कर्मगणो के थाना क्षेत्र मे रवाना थे कंजाबाग शिव मंदिर के पास कंजाबाग चौराहे की ओर से आती सदिग्ध मो0सा0 को रोकने हेतु इशारा किया गया तो मो0सा0 सवार द्वारा अपनी मो0सा0 को वापस मोडने के प्रयास में गिर गये जिनको पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया पकडे गये दौनो ने अपना नाम मो० अकरम पुत्र सफदर अली निवासी वार्ड न0-03 रजा मस्जिद के पास खटीमा थाना खटीमा उम्र 22 वर्ष 2- साहिल पुत्र अब्दुल मजीद उर्फ पप्पू निवासी वार्ड न0-05 नूरी मस्जिद गली खटीमा उम्र 23 वर्ष बताया पूछताछ के दौरान उनके द्वारा बरामदा मो0सा0 को दिनांक 25-06-2023 को पंजाबी मोहल्ला खटीमा से चोरी करना बताया था उक्त दोनो ने थाने मे विस्तृत पूछताछ के दौरान थाना खटीमा क्षेत्र के मन्डी पीलीभीत रोड से डिग्री कालेज रोड, नागरिक चिकित्सालय से तथा एक मो0सा0 सितारंगज सरकारी अस्पताल से चोरी करना बताया गया जिन्हे टनकपुर रोड मे अरोरा के खाली प्लॉट मे झाडियो के बीच छिपाया जाना बताया।
जिनकी बरामदगी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक नगर के सफल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक व वरिष्ठ उपनिरीक्षक खटीमा के नेतृत्व में थाना स्थानीय से बरामदगी हेतु टीम का गठन किया गया तथा अभियुक्त गणो की निशादेही पर पुलिसटीम द्वारा छिपाई गयी चारो मोटरसाईकिलो को बरामद किया गया चोरी की कुल 05 मोटर साईकिलें बरामद की गयी।

More Stories
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इस अवसर पर 1129.91 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
गृहमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस में नव नियुक्त आरक्षियों को किये नियुक्ति पत्र प्रदान
केंद्रीय गृहमंत्री ने ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को किया संबोधित, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया–अमित शाह