March 22, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

उधमसिंहनगर पुलिस ने अवैध कच्ची शराब की भट्टीयो पर ड्रोन की मदद से बोला धावा,नदी किनारे जंगलो मे शराब बनाने वालो मे मची भगदड, पुलिस ने करीब 26 हजार लिटर लाहन किया नष्ट।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा महोदय के निर्देशन में नशे के विरुद्ध और अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी और रोकथाम हेतु संपूर्ण जनपद में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली खटीमा पुलिस द्वारा नदी और जंगलों में तलाशी अभियान चलाकर अवैध रुप से लगाई गई कई भट्ठियों को तोड़ा गया और गड्ढों तथा पेड़ों में रखा गया 10 हजार लीटर लहन (कच्ची शराब बनाने का सामान) नष्ट किया तथा थाना आईटीआई पुलिस द्वारा क्षेत्र के जंगलों से ड्रोन की मदद से अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी कर शराब बनाने की कई भट्ठियां तोड़कर 15 हजार लीटर लहन (कच्ची शराब बनाने का समान) नष्ट किया और कुंडा पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही कर 1 हजार लीटर लहन नष्ट किया ।

*ऊधम सिंह नगर पुलिस की नशा / नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।*

You may have missed

Share