
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड महोदय के मिशन 2025 उत्तराखण्ड देवभूमि को नशा मुक्त किये जाने के लक्ष्य को साकार करने के लिए उधमसिंहनगर पुलिस द्वारा नशे से जुड़े अपराधियों पर लगातार प्रहार किया जा रहा है । जिस हेतु श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड महोदय द्वारा समय-समय पर जनपद प्रभारियों को निर्देश दिये गये हैं । सूबे के मुखिया के निर्देश के अनुपालन के क्रम में मणिकांत मिश्रा एसएसपी, ऊधमसिंहनगर की पुलिस पूर्ण मनोयोग एंव कठोर परिश्रम के साथ कार्य कर रही है और लगातार ड्रग्स के काले कारोबार का धन्धा करने वाले माफियाओं पर काल बन कर बरस रही है । एसएसपी के सख्त निर्देशों का थाना प्रभारियों द्वारा कड़ाई से पालन भी किया जा रहा है। आये दिन माफियाओं को मुठभेड़ एंव बरामदगी के साथ ऊधमसिंहनदर पुलिस द्वारा जेल भेजा जा चुका है ।
उक्त मिशन के क्रम मे श्रीमान SP CITY, CO सितारगंज के निर्देशन में थानाध्यक्ष पुलभट्टा के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा दिनांक 2/3-01-2025 को देर रात्रि दौराने सघन नदेली रोड उ0प्र0 उत्तराखण्ड राज्य सीमा पर थाना पुलभट्टा क्षेत्र से सुनील कुमार पुत्र लक्ष्मण प्रसाद नि0 ग्राम मुडियातेली थाना नबावगंज जिला बरेली उ0प्र0 को 206 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध FIR-02/2025 धारा 8/21 NDPS Act के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त
सुनील कुमार पुत्र लक्ष्मण प्रसाद नि0 ग्राम मुडियातेली थाना नबावगंज जिला बरेली उ0प्र0
बरामदगी:-
206 ग्राम अवैध स्मैक
अपराधिक इतिहास –
1-FIR-116/2020 धारा-8/20/60 NDPS ACT-कोतवाली टनकपुर जिला चम्पावत
2-FIR-02/2025 U/S-8/21-पुलभट्टा
प्रभारी निरीक्षक किच्छा व एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स प्रभारी के नेतृत्व में ANTF टीम जनपद उधम सिंह नगर तथा कोतवाली किच्छा की दिनांक 02.01.2025 को देर सायं/ रात्रि आनंदपुर मोड के पास लालकुआं रोड कोतवाली किच्छा क्षेत्र में चैकिंग के दौरान अभियुक्त ललित प्रसाद आर्या पुत्र स्व0 रतन राम निवासी खड़कपुर, चौकी हल्दूचौड़ थाना लालकुआं मूल निवासी मंडलशेरा बागेश्वर उम्र-42 वर्ष को रोक कर चैक करने पर अभियुक्त के कब्जे की 01 किलो 20 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई । जिसे धारा 8/20 NDPS ACT के अंतर्गत रात्रि समय 22.50 बजे गिरफ्तार कर । अभियुक्त से पूछताछ में अन्य लोगों के नाम भी प्रकाश में आये हैं शीघ्र ही उनको भी गिरफ्तार किया जायेगा । बरामद अवैध चरस की कीमत लगभग 02 लाख रुपए है
पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार कोतवाली किच्छा,उ0नि0 राजेश पाण्डेय एएनटीएफ प्रभारी, उपनिरीक्षक कौशल भाकुनी-ANTF, उ0नि0 श्री राजेन्द्र पन्त- कोतवाली किच्छा, हेड कॉस्टेबल भुवन पाण्डेय ANTF हेड कानि0-कुलदीप आर्या, कांस्टेबल दिनेश चंद्र ANTF, कांस्टेबल विनोद खत्री ANTF, म0का0 कंचन चौधरी
नाम पता अभियुक्त
ललित प्रसाद आर्या पुत्र स्व0 रतन राम निवासी खड़कपुर, चौकी हल्दूचौड़ थाना लालकुआं मूल निवासी मंडलशेरा बागेश्वर
कुल बरामदगी
1 किलो 20 ग्राम चरस (वाणिज्यिक मात्रा)
कल रात्री बाजपुर पुलिस द्वारा एसटीएफ के सहयोग से एक अभियुक्त जयनाथ पुत्र मिलाप सिंह निवासी- भयया नगला थाना-पटवाई जिला रामपुर यूपी हाल निवासी शिव मंदिर सरकडी थाना-टांडा बादली रामपुर यूपी उम्र- 26 वर्ष को 1.266 किलोग्राम चरस के साथ बाजपुर को जाने वाले हाईवे के पुल के करीब से गिरफ्तार किया गया । जिसे मा0 न्या0 के समक्ष पेश किया जा रहा है
गिरफ्तार अभियुक्त-
जयनाथ पुत्र मिलाप सिंह निवासी- भयया नगला थाना-पटवाई जिला रामपुर यूपी हाल निवासी शिव मंदिर सरकडी थाना-टांडा बादली रामपुर यूपी उम्र- 26 वर्ष
बरामद माल
1.266 किलोग्राम चरस
पुलिस टीम – उ0नि0 रमेश चन्द्र बेलवाल, कानि0 634 नरेन्द्र सिंह, कानि0 1181 गिरिजा शंकर (एसटीएफ) कानि0 371 मोहित जोशी तथा कानि0 24 इसरार अहमद

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग