
आज जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर नितिन भदौरिया एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में प्रशासन व पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सितारगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गौरीखेडा में एस टी वर्ग की भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जा व अतिक्रमण किए जाने की शिकायत प्राप्त होने पर जिला प्रशासन द्वारा इस संबंध में जांच किए जाने पर मथुरा सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी ग्राम थारू गौरीखेड़ा कोतवाली सितारगंज की भूमि पर अली अहमद द्वारा मकान बनाया हुआ था। मथुरा सिंह ST वर्ग के व्यक्ति है। मथुरा प्रसाद के पिता के मृत्यु के उपरांत उक्त भूमि मथुरा प्रसाद के नाम पर दर्ज है। जिला प्रशासन द्वारा संबंधित को पूर्व में नोटिस भी जारी किया गया था। इस अवैध निर्माण को आज ध्वस्त किया गया है।

More Stories
मुज़फ्फरनगर की नई मंडी पुलिस ने -Commerce कंपनी (अमेजन) से सोने के बिस्किट व सिक्के आर्डर कर तथा धोखाधडी कर पार्सल से सामान निकालने वाले 03 अभियुक्तगण गिरफ्तार, पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तओं के कब्जे से पार्सल से चोरी किये गये 02 सोने के बिस्किट व 02 सिक्के तथा 04 मोबाईल फोन किये बरामद।
अपनी पहली बैठक में ही कडक तेवर में दिखे एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोभाल, एसएसपी देहरादून ने जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना/शाखा प्रभारियों के साथ की गोष्ठी, ड्यूटी के दौरान अपना शतप्रतिशत प्रयास करते हुए पूर्ण कार्यक्षमता के साथ अपने कार्यो का संपादन करने के दिये निर्देश !
ग्रामीण महिलाओं के हर्बल रंगों से महकेगी होली, घर-घर बिखरेगी खुशियों की बहार, समूह की महिलाओं ने तैयार किए 2.5 कुंतल प्राकृतिक रंग, होली बाजार में बढ़ी रौनक,रायपुर–सहसपुर में तैयार हो रहे हर्बल रंग, सुरक्षित होली की पहल*