
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिहनगर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर , व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में कोतवाली जसपुर पुलिस द्वारा कल दिनांक 07/12/23 को नशा तस्कर मोहसीन को नहर वाली सडक नई बस्ती जसपुर से चाँस रिकवरी में 35 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके आधार पर कोतवाली जसपुर में मु0 एफ0आई0आऱ0 न0- 482/23 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त मोहसीन के विरुद्ध पूर्व से स्मैक तस्करी के 02 अभियोग पंजीकृत है , मोहसीन अभियस्त अपराधी है जो काफी समय से नई बस्ती जसपुर क्षेत्र में नशे का कारोबार करता है मोहसीन को माननीय न्यायालय पेश कर कठोर कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।
*बरामदगी-*
1-35 ग्राम स्मैक एक पारदर्शी पन्नी के अन्दर
2- एक काले रंग की पन्नी
3-32 सफेद कागज की पूडिया
4-एक इलेक्ट्रानिक तराजू
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
मोहसीन पुत्र रईस अहमद निवासी नई बस्ती थाना जसपुर उम्र- 25 वर्ष

More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप