
दिल्ली घटना के बाद पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री मणिकांत मिश्रा द्वारा जनपद पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है, जनपद के समस्त अन्तर्राजीय/अन्तर्जनपदीय सीमा बैरियर प्वाईंट्स पर आने-जाने वाले वाहनों एवं व्यक्तियों की सघन चैकिंग के साथ ही बस स्टेशन, होटल, धर्मशालाओं, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी बढाई गई है तथा बम डिस्पोजल की टीमों द्वारा भी लगातार चेकिंग की जा रही है।
आज 12 नवम्बर 2025 को ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिया गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैली भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न देने, बिना सोचे समझे किसी भी पोस्ट को अग्रसारित करने से बचने के साथ संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरन्त नजदीकी थाने या डायल 112 पर देने की अपील की गयी।


More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार