March 28, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

उधमसिंह नगर पुलिस ने शातिर अवैध तस्कर”नकटे” को बनाया लंगड़ा, अपने नाबालिक कुपुत्र के माध्यम से करा रहा था अवैध स्मैक की तस्करी, पुलिस की वाहन चेकिंग के दौरान नाबालिक वाहन चालक के वाहन से बरामद हुई थी अवैध स्मैक,नाबालिक बालक ने अपने अम्मी अब्बू पर लगाया था स्मैक तस्करी कराने का आरोप !

सुरेंद्र चौहान (राष्ट्रीय दिया समाचार ) जसपुर

उधमसिंह नगर की कोतवाली गदरपुर पुलिस को अवैध नशे के विरुद्ध अभियान मे बड़ी सफलता प्राप्त हुई है पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे अवैध स्मैक के कारोबारी को मुठभेड़ के बाद पैर में गोली लगने के बाद घायल अवस्था मे गिरफ्तार किया है पुलिस को आरोपी के *कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस व 01 मोटर साइकिल स्प्लेंडर बरामद हुई है प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24.01.2026 को ANTF कुमाऊं यूनिट रुद्रपुर द्वारा चेकिंग के दौरान करतारपुर रोड तिराहा पुलिया पर एक स्कूटी (TVS NTORQ) को रोका गया, जिसे एक नाबालिग चला रहा था। तलाशी के दौरान स्कूटी की डिग्गी से स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई। नाबालिग द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उक्त स्मैक उसके पिता शाकिर अली उर्फ नक्टा व मां शाईन द्वारा किसी व्यक्ति को देने हेतु भेजी गई थी। बरामदगी के आधार पर कोतवाली गदरपुर में मुकदमा अपराध संख्या-26/2026 धारा 8/21/60/29 NDPS ACT व धारा 95 BNS के तहत पंजीकृत किया गया।

*मुठभेड़ एवं गिरफ्तारी*

➡️ दिनांक 27.03.2026 को पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान ग्राम कलकत्ती खानपुर तिराहा के पास अभियुक्त शाकिर उर्फ नक्टा ने पुलिस टीम पर फायर कर फरार होने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा पीछा करने पर कनकट्टा चौराहा से आगे कुईखेड़ी मार्ग पर श्मशान घाट के पास मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

*बरामदगी का विवरण*

➡️ 01 अदद तमंचा 315 बोर

➡️ 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर

➡️ 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर

➡️ 01 अदद मोटर साइकिल (UK06AX-8981)

*अभियुक्त का विवरण*

➡️ नाम: शाकिर अली उर्फ नक्टा

➡️ निवासी: करतारपुर, थाना गदरपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*

 

➡️ FIR NO-224/16 U/S-392/504/506/452 IPC

➡️ FIR NO-133/16 U/S-323/504/506/452 IPC

➡️ FIR NO-184/17 U/S-8/22 NDPS ACT

➡️ FIR NO-69/18 U/S-307/34 IPC

➡️ FIR NO-161/18 U/S-3/25 A.ACT

➡️ FIR NO-101/21 U/S-8/22 NDPS ACT

➡️ FIR NO-154/22 U/S-147/148/149/307/452/34 IPC

➡️ FIR NO-157/22 U/S-3/25 A.ACT

➡️ FIR NO-195/2023 U/S-2/3 G.ACT

➡️ FIR no. 26/2026 धारा 8/21/60/29 NDPS ACT

 

➡️ *एसएसपी के निर्देशानुसार जनपद पुलिस द्वारा नशा तस्करों एवं आपराधिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान जारी है, ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। नहीं बक्शे जाएंगे अवैध नशे के सौदागर, होगी सख्त से सख्त वैधानिक कार्यवाही।*

You may have missed

Share