
आज एसएसपी उधमसिंह नगर मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने जसपुर व काशीपुर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकलकर क्षेत्र मे रहने वाले लोगो सुरक्षा का एहसास दिलाया साथ ही साथ उपद्रव करने वालों को चेताया की क्षेत्र की शांति व्यवस्था को भंग करने वालो को किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जायेगा आपको बता दे की जनपद में आगामी पवित्र कांवड़ यात्रा एवं आने वाले त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से ऊधमसिंहनगर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 04.02.2026 को जनपद के जसपुर एवं काशीपुर क्षेत्रों में पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना तथा असामाजिक तत्वों में कानून का भय स्थापित करना रहा फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने गलियों, चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से गुजरते हुए आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा सभी नागरिकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने सभी थाना प्रभारियों को कांवड़ यात्रा व त्योहारों के दौरान सतर्क रहकर ड्यूटी करने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने एवं किसी भी प्रकार की अफवाह या अव्यवस्था पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।


More Stories
पौड़ी पुलिस ने युवती से छेड़छाड़ व उत्पीड़न करने के मामले में आरोपी उस्मान को चंद घंटों में ही किया गिरफ्तार, पकड़ा गया आरोपी युवती को अश्लील मैसेज और कॉल कर के करता था परेशान !
रुद्रपुर मे नशा तस्कर को पकड़ने गई ANTF और SOG टीम पर किया पथराव, भीड़ ने स्मैक के साथ पकडे गये नाज़िम को छुड़ाने का किया प्रयास, पथराव मे एक सिपाही गंभीर रूप से हुए घायल, पुलिस और RAF ने निकला फ्लैग मार्च !
गंगा जी के तेज बहाव में बह रहे व्यक्ति को पुलिस ने निकाला बाहर,व्यक्ति की नाजुक स्थिति को देखते हुए मौके पर युवक को सी0पी0आर0 देकर बचाई उसकी जान !