
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 30 जून 2023 की रात्रि को वादी कुलदीप सिंह पुत्र खिलाफ सिंह निवासी ग्राम अंग तोली पोस्ट ऑफिस अशेर शिमली जिला चमोली उत्तराखंड के द्वारा थाना कैंट आकर लिखित तहरीर दी और बताया कि किशन नगर चौक से घंटाघर की तरफ जाते वक्त दो अनजान व्यक्तियों द्वारा यमुना कॉलोनी चौक से पहले उसकी स्कूटी लूटी गई है। तत्काल थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 102/23 धारा 392 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया जिसके बाद पुलिस ने आज दिनांक 1 जुलाई 2023 को बिंदाल पुल के निकट लीची बाग से अभियुक्त 1-ऋषभ पुत्र सहदेव आर्य निवासी ग्राम ऊन पोस्ट ऑफिस ऊन जिला शामली उत्तर प्रदेश तथा अभियुक्त 2-रितिक पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम ढिंढाली पोस्ट ऑफिस झिंझाना जिला शामली उत्तर प्रदेश को लूट की स्कूटी संख्या UK07AU3077 सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है
*नाम पता गिरफ़्तार अभियुक्त*
1-ऋषभ पुत्र सहदेव आर्य निवासी ग्राम ऊन पोस्ट ऑफिस ऊन जिला शामली उत्तर प्रदेश
2-रितिक पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम ढिंढाली पोस्ट ऑफिस झिंझाना जिला शामली उत्तर प्रदेश
*बरामदगी*
01 – स्कूटी संख्या UK07AU3077
*पुलिस टीम*
(1) प्रभारी निरीक्षक कैंट श्री संपूर्णानंद गैरोला
(2)- उपनिरीक्षक शैंकी कुमार चौकी प्रभारी बिंदाल थाना कैंट
(3)- का0 अवनीश थाना कैंट।
4-कॉन्स्टेबल सुधीर थाना कैंट।

More Stories
जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 5 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण, 19 गैस सिलेंडर जब्त, गैस की कालाबाजारी में 2 गिरफ्तार, 2 मुकदमें दर्ज
मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में मनाया लोकपर्व फूलदेई
चारधाम यात्रा से पहले ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी, गौचर-कर्णप्रयाग-चमोली में पार्किंग परियोजनाओं का निरीक्षण, मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर आवास विभाग सक्रिय, सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं