
हिमांशु गौड (राष्ट्रीय दिया समाचार) सेलाकुई
आज दिनांक 08/04/23 की प्रातः समय करीब 06:45 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना कालसी को सूचना प्राप्त हुई की कालसी से 14 किलोमीटर आगे सहिया की तरह चापनु के पास एक गाड़ी लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। उक्त सूचना पर थाना कालसी से पुलिस बल तथा एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुँची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी न0 UP14 CA 3336 चकराता की ओर जा रहे थी, जिसमें 4 लोग सवार थे। घटना में 03 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई है तथा एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति द्वारा जानकारी दी गई की उक्त सभी व्यक्ति गाजियाबाद से चकराता घूमने के लिए जा रहे थे तथा रात्रि समय करीब 11:30 बजे उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, इस दौरान वह उक्त वाहन से बाहर छटक गया, जिसे सुबह करीब 6:30 बजे वहां से गुजर रहे पिकअप वाहन के चालक द्वारा देखा गया तथा इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। पुलिस द्वारा घायल को उपचार हेतु विकासनगर अस्पताल भर्ती कराया गया है तथा मृतक व्यक्तियों के शव को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला गया है, जिनके पंचायतनामे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में मृतक व घायल व्यक्तियों के परिजनों को सूचित किया गया है। घटना में अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है।

*नाम पता घायल व्यक्ति :-*
ज्ञानेंद्र सैनी पुत्र नरपत सिंह निवासी 361 मातीवाला, गाजियाबाद उम्र 48 वर्ष।
*नाम पता है मृतक :-*
1- ऋषभ जैन पुत्र अतुल जैन निवासी पंचवटी कॉलोनी, गाजियाबाद, उम्र- 27 वर्ष
2- सूरज कश्यप पुत्र नामालूम नि0- ग्राम दुघई, गाजियाबाद, उम्र 27 वर्ष
3- लवलीना वर्मा पत्नी निशांत वर्मा निवासी छोटा बाजार सहादरा, दिल्ली, उम्र 40 वर्ष।


More Stories
आमजन के कार्यो से जुडी शाखाओ का एसएसपी दून ने किया औचक निरीक्षण, Liu शाखा, वेरिफिकेशन सेल, हेल्प डेस्क के कार्यों का लिया जायजा, आमजन से जुड़े कार्यो में तेजी लाने की दी सख्त हिदायत
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एसपी सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ तथा डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान, 22 संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत में
देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार, देवभूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण एवं संवर्धन पर जोर