March 10, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

करीब आठ़ लाख़ की स्मैक के साथ दो गिरप्तार, छात्रो को बना रहे थे नशेडी,मुरादाबाद से लेकर आते थे समैक।

*श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय* द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि की परिकल्पना को साकार करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को नशे के विरूद्ध अभियान चलाकर कडी कार्यवाही करने के निर्देश निर्गत किये गये हैं।
जिसके अनुपालन में *पुलिस अधीक्षक नगर* महोदय के मार्गदर्शन व *क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी महोदय* के पर्यवेक्षण में *थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी* के द्वारा थाना/चौकी स्तर पर टीमें गठित कर आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ टीमों को निम्न कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है।
1- मादक पदार्थों स्मैक/गांजा/चरस/नशीले कैप्सूल/इंजेक्शन तस्करों के ठिकानों पर दबिश।’
2- मादक पदार्थों अवैध स्मैक/गांजा/चरस/ नशीले कैप्सूल/इंजेक्शन बिक्री वाले स्थान पर दबिश।’
3- मादक पदार्थों स्मैक/गांजा/चरस/ नशीले कैप्सूल/इंजेक्शन तस्करों के विरुद्ध वाहन चेकिंग।’
गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 22 नवंबर 2022 को चेकिंग के दौरान चौकी बाईपास क्षेत्र थाना नेहरू कॉलोनी के पास एक अपाचे मोटरसाइकिल जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर UP11 AB-6071 था, को रोक कर चेक किया तो उस पर सवार सवार दो अभियुक्तों के पास से कुल 70.65 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग संख्या 437/22 पंजीकृत किया गया है। अभि0 गणों को माननीय न्यायालय प्रेषित किया जा रहा है।

*नाम पता अभियुक्त गण-*

1- नीरज सैनी पुत्र राकेश सैनी उम्र 25 वर्ष निवासी मोरी गेट नालापार कोतवाली रामपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश

2- राहुल पुत्र रूप सिंह निवासी नोरम नगर रामपुर थाना अजीब नगर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश उम्र 19 वर्ष

*बरामदगी:-*
1- कुल 70.65 ग्राम स्मैक
2- एक मोटरसाइकिल अपाचे
3- इलेक्ट्रॉनिक तराजू

*पूछताछ का विवरण* अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ करने पर बताया कि यह स्मैक हम रामपुर मुरादाबाद से लेकर आए हैं। स्मैक लाकर स्कूल कॉलेजों के पास बेचते हैं तथा भारी मुनाफा कमाते हैं।

*पुलिस टीम:-*
1-उप निरीक्षक लोकेंद्र बहुगुणा थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी
2- उप निरी देवेश खूगसाल प्रभारी चौकी बाईपास
3- उपनिरीक्षक पंकज तिवारी प्रभारी चौकी जोगीवाला
4- हेड कां0 अंशुल जोगीवाला
5- कॉ0 हेमवती बहुगुणा
6- कॉ0 किरण एसओजी
7- कॉ0 आशीष एसओजी
8- कां आशीष राठी थाना नेहरू कॉलोनी

चेतावनी- थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी के नेतृत्व में नेहरू कॉलोनी पुलिस के द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर नशा तस्करी/बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। अभियान लगातार जारी रहेगा

You may have missed

Share