
मुजफ्फरनगर मे कल शाम के समय शहर से रामपुर तिराहे की तरफ जा रहे मामा भांजे ने चेकिंग के दौरान स्कार्पियो रोकने पर पुलिस के साथ अभद्रता करते हुए गली गलौच क्या की पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया इतना है नहीं पुलिस ने उनकी गाड़ी को भी सीज कर दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार के ज्वालापुर निवासी आसिफ का एक रिश्तेदार जिला अस्पताल मुज़फ्फरनगर में भर्ती है। वह उसे देखने के लिए आया था। शाम के समय वह शाहबुदीनपुर निवासी अपने मामा अनीस के साथ अपनी गाड़ी में घर जा रहा था। इस दौरान रुड़की रोड पर शहर कोतवाली पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने गाड़ी को रोकने का इशारा किया लेकिन चालक आसिफ ने गाड़ी को खतरनाक तरीके से लहराते हुए गाड़ी को भगा दिया । पुलिस ने गाड़ी का पीछा कर गाड़ी कोआगे जाकर रोक लिया पुलिस का आरोप है की गाडी को रुकवाते ही गाड़ी सवार दोनों लोगों ने पुलिस के साथ अभद्रता करते हुए गली गलौच शुरू कर दीं जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने पुलिस ने दोनों आरोपियों का शांति भंग की धारा में चालान कर गाड़ी को सीज कर दिया !

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग