देहरादून
अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड की दिवंगत माताजी श्रीमती सावित्री गर्ग की आत्मा की शांति के लिए आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए, दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
रेस कोर्स स्थित स्वार्ग्श्रम में आयोजित सभा में महामहिम राज्यपाल उत्तराखण्ड लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और काबीना मंज्ञी प्रेमचन्द अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में दिवंगत माताजी श्रीमती सावित्री गर्ग को श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति मिले ऐसी ईश्वर से प्रार्थना की।

इस मौके पर मंत्री सुबोध उनियाल, मेयर सुनील उनियाल गामा, मुख्य सचिव एसएस संधु, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव पंकज पाण्डेय, महानिदेशक खनन बृजेश कुमार संत, सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी, आर्मी के जनरल, IMA और Subarea के commander, नौसेना के admiral, अपर पुलिस महानिदेशक और सीएम के विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक वी मुरूगेशन, जिलाधिकारी देहरादून, डीएम हरिद्वार विनय शंकर पांडेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, सहित उत्तराखण्ड शासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही डा. महेश कुडियाल, अनूप पांडेय, पूवी डीजी रामसिंह मीणा, विधायक खजानदास के अलावा कई जिलों के एसएएपी और एसपी से श्रद्धांजलि दी।

More Stories
हरिद्वार की ज्वालापुर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोरी के बड़े गिरोह का किया खुलासा,पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप मे दो शतिर चोरो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपियों के कब्ज़े से चोरी के 10 वाहन किये बरामद,
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु