गोपेश्वर (चमोली)। स्पोर्टस कालेज देहरादून और हरि सिंह थापा स्पोर्टस कालेज पिथौरागढ़ में प्रवेश के लिए ट्रायल 17 मई को गोपेश्वर में आयोजित किया जाएगा।
प्रभारी क्रीडाधिकारी जयवीर रावत ने बताया कि उत्तराखण्ड सरकार की ओर से संचालित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर देहरादून एवं हरि सिंह थापा, स्पोर्ट्स कालेज पिथौरागढ़ में वर्तमान शैक्षिक सत्र में बालकों के एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बॉक्सिंग, क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन एवं जूडो खेलों में कक्षा छह में प्रवेश के लिए प्रारम्भिक चयन 17 मई को स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में प्रातः नौ बजे से आयोजित किया जायेगा। प्रवेश के लिए इच्छुक बालकों की आयु एक जुलाई, 2024 को 10 वर्ष से कम और 12 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए और उत्तराखण्ड राज्य का स्थायी निवासी होना आवश्यक है। प्रवेश के लिए निर्धारित प्रास्पैक्ट्स 150 मात्र में जिला खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर से प्राप्त किया जा सकता है।

More Stories
दून की सड़कों पर तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर, बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक अन्य घायल
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोक संस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह, आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल,पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर