
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार ) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा सैनिक सम्मेलन में समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने थाना क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों, ग्रामीणों व नवयुवकों को आपदा एवं दुर्घटना के समय किये जाने वाले “रेस्क्यू ऑपरेशन” के सम्बन्ध में एसडीआरएफ से समन्वय स्थापित कर “रेस्क्यू ऑपरेशन” का प्रशिक्षण देना सुनिश्चित करें जिससे अचानक दुर्घटना एवं आपदा के समय प्रशिक्षित व्यक्ति स्वयं या पुलिस के साथ मिलकर दुर्घटना में घायल व्यक्तियों का रेस्क्यू कर सकें।आज थाना धुमाकोट परिसर में एसडीआरएफ टीम द्वारा थाना धुमाकोट क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों व ग्रामीणों (जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं) को किसी भी प्रकार की आपदा एवं दुर्घटना घटित होने पर घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार देने, घायलों की सहायता करने, रॉक क्लाइबिंग, रेपलिंग, घायल व्यक्तियों को ऊँचाई वाले स्थानों से सुरक्षित निकालने, भूकम्प के दौरान घायलों को किसी क्षतिग्रस्त भवन से सुरक्षित बाहर निकलने के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया गया इसके अलावा राहत एवं बचाव के दौरान प्रयोग किये जाने वाले उपकरणों के संबंध में भी जानकारी दी गई। राहत एवं बचाव प्रशिक्षण में 100 से अधिक ग्राम प्रहरियों, ग्रामीणों, महिलाओं एवं पुलिस कर्मियों द्वारा प्रतिभाग कर रेस्क्यू अभियान के गुर सीखे।

More Stories
हरिद्वार की ज्वालापुर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोरी के बड़े गिरोह का किया खुलासा,पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप मे दो शतिर चोरो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपियों के कब्ज़े से चोरी के 10 वाहन किये बरामद,
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु