March 12, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

लैंसडाउन के करीब जहयरीखाल मार्ग पर कार खाई मे समाई, आल्टो कार के गहरी खाई में गिरने से चालक की दर्दनाक मौत।

राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार

कोटद्वार। जनपद पौड़ी के थाना लैंसडाउन के अंतर्गत लैंसडाउन-जयहरीखाल मोटर मार्ग पर बीती शाम एक ऑल्टो कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर जाने से कार चालक की मौत हो गई। लैंसडाउन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मौ0 अकरम के अनुसार ग्राम लिंगवाना निवासी हरेंद्र सिंह असवाल पुत्र मेहरबान सिंह असवाल बीती शाम ऑल्टो कार द्वारा अपनी पत्नी किरण असवाल के साथ जयहरीखाल से लैंसडौन आ रहे थे। इसी दौरान झारपानी के समीप कार अनियंत्रित होकर लगभग 300 फिट गहरी खाई में गिर गई।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मौ0 अकरम ने बताया कि ग्रामीणों और पुलिस की मदद से रेस्क्यू कर दोनों को लैंसडौन कैंट अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान हरेंद्र सिंह की मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी किरन असवाल को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार स्थित बेस चिकित्सालय में भेज दिया है।

You may have missed

Share