गोपेश्वर (चमोली)। पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक यातायात उत्तराखण्ड की ओर से जारी दिशा-निर्देशों पर बुधवार को पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार के निर्देशन में यातायात पुलिस ने निजी वाहनों में अनधिकृत रूप से लाल बत्ती, फ्लैशर और नीली बत्ती का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ एक विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया।
यातायात उप निरीक्षक दिगम्बर उनियाल ने बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चैकिंग के दौरान कई वाहनों को बिना किसी वैध प्राधिकरण के फ्लैशर और नीली बत्ती का उपयोग करते हुए पाए गए 13 वाहनों की लाइटें उतारकर उनके विरूद्ध एमवी एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गयी।
पुलिस का यह प्रयास सुरक्षित यातायात नियमों को लागू करने और सड़क पर अराजकता को नियंत्रित करने के उद्देश्य से था। अनधिकृत फ्लैशर का उपयोग न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह अन्य वाहन चालकों के लिए भी खतरा उत्पन्न करता है। इसके साथ ही, यह नियमों का पालन न करने वाले लोगों के लिए एक गलत मिसाल पेश करता है। इस अभियान के तहत यात्रियों और चालकों को जागरूक करने का भी प्रयास किया गया। यातायात पुलिस ने लोगों को बताया कि नीली बत्ती और फ्लैशर का उपयोग केवल अधिकृत सरकारी वाहनों और आपातकालीन सेवाओं के लिए किया जा सकता है।
चमोली पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे न केवल स्वयं यातायात नियमों का पालन करें, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस दिशा में की गई सख्ती निश्चित रूप से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में सहायक होगी। इस दौरान हेड कांस्टेबल आशुतोष नौडियाल, सिपाही नीरज भण्डारी मौजूद रहे।

More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार, धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह