उत्तराखंड में आज सीएम की सख़्ती, आम जनता के विरोध के चलते, इन शराब की उप दुकानों का आवंटन रद्द…….
देहरादून: राजधानी में विभिन्न स्थानों पर जिलाधिकारी के अनुमोदनोंपरान्त अधोहस्ताक्षरी द्वारा मदिरा उप दुकानों के लिए आवंटन जारी किये गये थे परंतु इन दुकानों का स्थानीय लोगों के द्वारा भारी जनविरोध और ना खोले जाने को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया।
जिला आबकारी अधिकारी राजीव सिंह चौहान ने बताया की लोगों के आक्रोश के कारण कानून व्यवस्था के समक्ष विपरीत स्थिति उत्पन्न हो रही थी। इन परिस्थितियों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी/लाईसेंस प्राधिकारी द्वारा कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए इन मदिरा उप दुकानों के आवंटन को तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक निलम्बित किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
उन्होंने बताया की जिलाधिकारी/लाईसेंस प्राधिकारी के निर्देशानुसार पूर्व में आवंटित रायवाला, मोहकमपुर, कारगी चौक, हेडवाली और लाल तप्पड़ में स्वीकृत की गई, मदिरा की उप दुकानों का आवंटन अग्रिम आदेशों तक निलम्बित किया गया है।


More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप