
आगामी चार धाम यात्रा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी, नरेन्द्र नगर के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना मुनि की रेती के नेतृत्व में आज दिनांक 24.03.2026 को थाना मुनि की रेती पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाने का विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान नगर पंचायत तपोवन के सहयोग से तपोवन क्षेत्र में अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान ठेली, फड़ एवं फेरी लगाने वाले व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।
अवैध रूप से अतिक्रमण करने वाले एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्यवाही की गई।
साथ hi टिहरी पुलिस ने अपील की है की सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

More Stories
एसएसपी दून की सख्ती, शिक्षण संस्थानों में गुटबाजी करने वाले छात्र होंगे चिन्हित, छात्र गुटों के बीच हुए झगड़े/मारपीट पर तत्काल अभियोग दर्ज कर होगी सख्त वैधानिक कार्यवाही, सम्बन्धित शिक्षण संस्थान की जवाबदेही भी होगी तय
चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा, गैस आपूर्ति सुचारू रखने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर संभव प्रयास कर रही है सरकार