March 21, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

शिक्षकों की तीन दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का हुआ समापन

बबराला (संभल)। उत्तर प्रदेश के संभल जिले के डीएवी फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल बबराला में डीएवी क्षेत्रीय शैक्षणिक उत्कृष्टता केंद्र नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा विकास कार्यक्रम क्षमता संवर्धन कार्यशाला का रविवार को समापन हुआ। इस कार्यशाला में डीएवी यूपी जोन बी के सात विद्यालयों के 26 शिक्षकों तथा उनके विषय विशेषज्ञों ने भाग लिया।

कार्यशाला में डीएवी हरिद्वार, घाटमपुर, प्रयागराज, अमेठी, दिबियापुर तथा बबराला के विद्यालय डीएवी यूपी जोन बी में शामिल हैं। तीन दिन तक चली इस कार्यशाला में शिक्षकों की ओर से आर्टशाला, मस्ती की पाठशाला, प्रारंभिक चरण में जीवंत कक्षा, नर्सरी कक्षा के लिए तकनीक और आधुनिक रणनीतियां, नर्सरी कक्षा में मूल्यांकन एवं चेकलिस्ट, खेलों के माध्यम से मूल्यांकन, मूल्यांकन के लिए गतिविधियां और छात्रों के संचार कौशल को कैसे विकसित करें? जैसे विषयों पर मंथन किया गया।

समापन सत्र में मुख्य अतिथि आनन्द स्वरूप सारस्वत ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने व्यावसायिक विकास को महत्व दें। आपने इन तीन दिनों में जो कुछ भी यहां से सीखा उसके रचनात्मक प्रतिफल सबके सामने आने चाहिए। आपका उद्देश्य अपने छात्रों के शैक्षणिक स्तर को सर्वोत्कृष्ट बनाना है। विद्यालय भवनों और संसाधनों से नहीं जाना जाता है बल्कि गुणात्मक शिक्षा ही विद्यालय की ख्याति का आधार होती है। आप सभी नकारात्मकता को छोड़कर कक्षा में ऐसा वातावरण तैयार करें जिससे सभी छात्र मानवीय मूल्यों से युक्त हो। इस मौके पर डीएवी पब्लिक स्कूल यूपी जोन बी के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी, क्लस्टर हेड, एवं डीएवी फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल के प्राचार्य आनन्द स्वरूप सारस्वत आदि मौजूद थे।

You may have missed

Share