उत्तराखंड में गर्मी से मिलेगी निजात, मौसम विभाग ने बताया कब होगी झमाझम बारिश……
देहरादूनः उत्तराखंड में इन दिनों प्रचंड गर्मी का प्रकोप है। आसमान से आग बरस रही है। तापमान में लगातार वृद्धि होने से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ये है कि मैदानी इलाकों में पारा 40 से 43 डिग्री सेल्सियस तक जा रहा है। बढ़ती गर्मी के कारण हीटवेव कंडीशन का मौसम बना हुआ है।
भीषण गर्मी के बीच लोगों के लिए राहत की खबर है। पर्वतीय जिलों के कुछ क्षेत्रों में मौसम विभाग ने गरज, चमक के साथ हल्की बारिश का अनुमान जताया है। ये मौसम लगातार 2 दिन बना रहेगा।
मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक, पर्वतीय जिलों से लेकर मैदानी जिलों तक आने वाले दिनों में रेन थंडरस्टॉर्म एक्टिविटी के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश का मौसम देखने को मिल सकता है। 19 और 20 जून को प्रदेश के अधिकतर जिलों में रेन थंडर स्टॉर्म एक्टिविटी की संभावना जताई है।
इस दौरान हल्की और मध्यम स्तर की बारिश के बीच आंधी तूफान, बिजली चमकने की एक्टिविटी हो सकती है। कई जगहों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। हालांकि, 20 जून के बाद बारिश की एक्टिविटी में कमी आएगी। लेकिन रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली जिलों में बारिश की लाइट एक्टिविटी के आसार हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश