उत्तराखंड में सैटरडे और संडे पड़ेंगे भारी, आधे से ज्यादा जिलों में भारी बारिश की चेतावनी…..
देहरादून: उत्तराखंड वासियों खासकर पहाड़ी जिलों में रहने वालों को शनिवार और रविवार को बेहद सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के अनेक जिलों में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। लोगों से इस दौरान सतर्क और सावधान रहने को कहा गया है।
भारी बारिश की चेतावनी को तमाम जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। कुमाऊं मंडल के सभी 6 जिलों में भारी बारिश को देखते हुए पहली से 12वीं तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। विद्यालयों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी रहेगी।
कुमाऊं मंडल के जिन जिलों में अवकाश घोषित किया गया है, उनमें अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और उधमसिंह नगर जिले शामिल हैं।
गढ़वाल मंडल के कई जिलों में भी भारी से भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसे देखते हुए पौड़ी और रुद्रप्रयाग जिलों में पहली से बारहवीं तक तक सभी सरकारी और प्राइवेट विद्यालयों को बंद रखा गया है। यहां भी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश