
देहरादून रेलवे स्टेशन पर गुरुवार देर रात को बवाल हो गया। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर स्टेशन पर दो पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। मामला इतना बढ़ गया कि पथराव शुरू हो गया। स्टेशन पर खड़ीं ट्रेनों और अन्य सामान में तोड़फोड़ भी की गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला ज्यादा बढ़ने पर पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को हटाया। स्टेशन पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी मोहल्ला अरेला, वार्ड नंबर 6 दातागंज जिला बदायूं उत्तर प्रदेश एवं दातागंज बदायूं की ही 16 वर्षीय युवती रेलवे स्टेशन देहरादून पर घूम रहे थे, आरपीएफ को संदिग्ध प्रतीत होने पर उनके द्वारा की गई पूछताछ में युवक व युवती द्वारा सही से जवाब न देने के कारण दोनों को आरपीएफ कार्यालय में बैठाया गया तथा लड़की के घर वालों से संपर्क करने पर ज्ञात हुआ की लड़की अपने घर से एक दिन पूर्व बिना बताए देहरादून आई है, जिसकी गुमशुदगी बदायूं थाने में दर्ज है। लड़की के परिवार जनों को सूचना मिलने पर लड़की के परिवारजन एवं यूपी पुलिस देहरादून के लिए निकल चुके है ये घटना अलग-अलग संप्रदाय से संबंधित होने के कारण एक सम्प्रदाय द्वारा साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास किया गया जिसके बाद कुछ दूसरे समुदाय के लोग भी मौके पर पहुंच गये मामला बिगडने से पहले ही पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया है, एसएसपी देहरादून स्वयं पुलिस बल के साथ इलाके में गश्त करते नजर आये एसएसपी अजय सिह ने बताया कि अराजकता फैलाने का प्रयास करने वाले लोगो को पुलिस द्वारा चिन्हित किया जा रहा है और रेलवे स्टेशन देहरादून में गैर प्रांत की नाबालिग बालिका के प्रकरण में विभिन्न समुदाय द्वारा कानून एव शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की गई। उक्त प्रकरण में कोतवाली नगर देहरादून में संगीन धाराओं के साथ 7 क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है व पुलिस द्वारा घटना के संबंध में सीसीटीवी फुटेज व वीडियो प्राप्त किए जा रहे हैं।:-एसएसपी देहरादून ।

More Stories
कप्तान की सख्ती का असर, चेकिंग में पकड़ी गई भारी मात्रा में अवैध शराब, 20 पेटी शराब के साथ 01 शराब तस्कर को पुलिस ने चेकिंग के दौरान किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर राज्य में खाद्य एवं रसद व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती
मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा, हर माह एक सप्ताह का विशेष अभियान चलेगा, स्टाफ की कमी भी होगी दूर, जन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को कतई बख्शा न जाए–मुख्यमंत्री