
उत्तराखंड गौवंश संरक्षण स्क्वायड गढ़वाल परिक्षेत्र हरिद्वार के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर बंदा रोड मोहल्ला माहीग्रान रुड़की में सन्नू के घेर से बिना लाइसेंस अवैध पशु कटान करने वाले दो अभियुक्त गण वसीम पुत्र नसीम, नईम पुत्र एहसान निवासी गण इमली रोड मोहल्ला माहीग्रान रुड़की हरिद्वार को लगभग 105 किलोग्राम भैंसवंशी पशुमांस एवं अवैध पशु कटान उपकरण दो लोहे की छुरी, एक कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया। मौके पर स्थानीय पशु चिकित्सक द्वारा भी उक्त पशु मांस को भैंस वंशी पशु का मांस खाल एवं खुर होना बताया गया। उक्त दोनों अभियुक्त गण के विरुद्ध कोतवाली रुड़की पर धारा 11 (ठ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त*
1:- वसीम पुत्र नसीम उम्र 35 वर्ष।
2:- नईम पुत्र अहसान, उम्र 25 वर्ष निवासीगण इमली रोड़, महिग्रान, कोतवाली रुड़की, हरीद्वार।
*बरामदगी*
1:- लगभग 105 कि0 ग्रा0 पशुमांस।
2:- दो लोहे की छुरियां।
3:- एक कुल्हाड़ी।
*गोवंश टीम का विवरण:-*
1:-उ0नि0 आशीष कुमार।
2:-हे0का0 356 सुनील सैनी।
3:-का0 28 प्रवीण सैनी।
4:-का0 874 प्रवीण खत्री।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग