March 21, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

डोईवाला मे व्यापारी के साथ हुई मारपीट और लूट को लेकर व्यापारीयो मे दिखा रोष,अपराधियो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर व्यापारियों एवं सभी दलों के नेताओं ने लगाया सड़क पर जाम !

 

चमनलाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) डोईवाला

डोईवाला- डोईवाला व्यापारी वैभव जिंदल लूट और मारपीट के मामले को लेकर व्यापारी और सभी दलों के नेता कोतवाली पहुंचे और घटनाक्रम को अंजाम देने वाले भाजपा नेता हिमांशु चमोली के खिलाफ तहरीर देकर गिरफ्तारी की मांग की, लेकिन डोईवाला कोतवाली एस एस आई दीपक रावत उनकी गिरफ्तारी को लेकर टाल मटोल करते नजर आए! पुलिस की इस भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं! पुलिस इस व्यवहार को देखकर व्यापारियों सभी दलों के नेताओं ने गुस्से में कोतवाली के सामने सड़क पर जाम लगा दिया ! जाम लगने से पुलिस के हाथ पैर फूल गए और मुकदमा दर्ज करने की बात को लेकर व्यापारियों ने सड़क का जाम खोल दिया! पुलिस ने व्यापारियों और सभी दलों के नेताओं से 24 घंटे मे गिरफ्तारी का समय मांगा है अगर 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो व्यापारी और नेता बाजार बंद कर सड़क पर जाम लगा देंगे! जिसकी जिम्मेदारी शासन, प्रशासन और पुलिस की होगी! इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल, कांग्रेस नेता सागर मनवाल,गौरव सिंह चौधरी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल,अभिषेक अग्रवाल पंकज शर्मा, विनय कंडवाल, विजय बक्सी, डोईवाला नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश वासन,सुबोध जिंदल, राहुल जिंदल गौरव मल्होत्रा आदि तमाम व्यापारी और नगर के प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे, वहीं दूसरी और कोतवाली पहुंचे प्रार्थना पत्र देने भाजपा युवा मोर्चे के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली ने कहा यह जितने भी आरोप मेरे ऊपर लगाए वह सब बे बुनियाद है इसमें कोई सच्चाई नहीं है मुझे राजनीति का शिकार बनाया जा रहा है

You may have missed

Share