
राजीव शास्ती ( राष्ट्रीय दिया समाचार)बहादराबाद
नदी में युवती का शव कट्टे में बंद मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।सूचना पर पहुंची । शव की पहचान न होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर जिला अस्पताल में मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस के मुताबिक हरिद्वार रुड़की राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित महेंद्र शो रूम के पास पुल के नीचे नदी में एक युवती का शव कट्टे में बंधा हुआ देख वहां से गुजर रहा एक ग्रामीण ने इस सम्बंध में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल, थानाध्यक्ष अनिल चौहान, शांतरशाह पुलिस चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज, बाजार पुलिस चौकी प्रभारी अशोक सिरसवाल मेय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर कट्टे का मुंह खुलवाकर देखा तो युवती के हाथ पांव बंधे देख होश उड़ गये। पुलिस ने आसपास मृतक युवती के बारे में जानकारी जुटाई। साथ ही पुलिस ने शव की पहचान करवाने का प्रयास किया। मौके पर फॉरेन्सिक टीम पहंचकर शव की जांच की गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवाया। पुलिस का कहना है कि मृतक युवती उम्र लगभग 25 वर्ष है। बताया गया है कि युवती की हत्या कर हाथ पांव बांध कर नदी में फेंका गया। पुलिस शव की पहचान करवाने का प्रयास कर रही हैं।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग