उत्तराखंड के कई हिस्सों में आज भारी से भारी बारिश होने के आसार, कुमाऊं में रेड अलर्ट तो गढ़वाल में ऑरेंज अलर्ट जारी……
देहरादून: उत्तराखंड के कई हिस्सों में आज भारी से भारी बारिश होने के आसार। मौसम विज्ञान केंद्र ने कुमाऊं क्षेत्र के कुछ जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट किया है जारी।
वहीं गढ़वाल के कुछ जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ भारी बारिश का अलर्ट।
वहीं देहरादून समेत पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार जिले में कहीं-कहीं बिजली चमकने के साथ तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी। इन सभी जिलों में कई दौर की तेज बारिश होने से जलभराव और भूस्खलन का खतरा। ऐसे में इन इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की हिदायत।


More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश