उत्तराखंड के युवाओं के पास सरकारी सेवा में भर्ती का सुनहरा मौका, स्वास्थ्य विभाग में निकलने वाली हैं भर्तिया…….
देहरादून: प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में युवाओं को सरकारी सेवा में भर्ती होने का एक सुनहरा मौका दिया है। प्रदेश सरकार हरिद्वार और पिथौरागढ़ में बनने वाले राजकीय मेडिकल कालेज के ढांचे को पहले ही स्वीकृत कर चुकी है। इस ढांचे में दोनों ही मेडिकल कालेजों में स्टाफ नर्स के 240-240 पदों को स्वीकृति प्रदान की गई।
स्वास्थ्य विभाग में युवाओं को सरकारी सेवा में भर्ती होने का एक सुनहरा मौका दिया है। इसके लिए सरकार ने पिथौरागढ़ व हरिद्वार मेडिकल कालेज में स्टाफ नर्स के पदों को सीधी भर्ती से भरने का निर्णय लिया है।
प्रदेश सरकार हरिद्वार और पिथौरागढ़ में बनने वाले राजकीय मेडिकल कालेज के ढांचे को पहले ही स्वीकृत कर चुकी है। इस ढांचे में दोनों ही मेडिकल कालेजों में स्टाफ नर्स के 240-240 पदों को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके लिए जो आदेश जारी किया गया, उसमें नर्सिंग स्टाफ के पोषक पद स्टाफ नर्स को आउटसोर्स के माध्यम से भरे जाने का जिक्र किया गया था।
नर्सिंग कोर्स करने वाले युवा सरकार से इन पदों को सीधी भर्ती के जरिये भर्ती किए जाने की मांग कर रहे थे। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने यह प्रस्ताव कैबिनेट के सम्मुख रखा, जिसे कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान कर दी है। अब आदेश जारी होने के बाद इन पदों को भरने के लिए शीघ्र ही स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा चयन सेवा आयोग को प्रस्ताव भेजेगा।


More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश