

चमनलाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) डोईवाला
कहते है जान इश्वर की दी हुई नेमत है जीवन के सफर मे ट्रेन यात्रा की तरह ही कभी शहर कभी गाव कभी जंगल तो कभी रेगिस्तान भी आते है लेकिन जीवन के सफर मे कुछ लोग रेगिस्तान की विरानी से ऊबकर बिना अपने मां बाप की परवाह किये भगवान के दिये अनमोल जीवन को समाप्त करने की सोच लेकर आत्महत्या जैसा महा पाप करने का मन बना लेते है इसी तरह का एक मामला देहरादून की कोतवाली डोईवाला मे देखने को मिला जहा पर कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक कॉलर द्वारा उन्हें अपने मोबाइल से कॉल कर सूचना दी कि उनका मित्र हर्रावाला के पास रेलवे पटरी पर ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा है। सूचना की गंभीरता के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा तत्काल उक्त युवक के मोबाइल की सर्विलांस के माध्यम से लोकेशन निकालते हुए चौकी हर्रावाला से पर्याप्त पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा गया, डोईवाला पुलिस के दिलेर कांस्टेबल दिनेश रावत कांस्टेबल तरुण कुमार ने लोकेशन की तरफ बिना समय बर्बाद किये दौड लगा दी जैसे ही दोनो जवान जीटीएम फ्लेट के पीछे रेलवे ट्रेक पर पहुंचे तो पुलिस को देखकर आत्महत्या करने जा रहे युवक ने मौत को गले लगाने के लिए पटरी के बीचोबीच जोगीवाला की ओर से आ रही ट्रेन की ओर दौड लगा दी, जिस पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों द्वारा तत्परता दिखाते हुए उपरोक्त युवक का पीछा करते हुए उपरोक्त युवक को ट्रेन के पास पहुंचने से पूर्व ही पकड़ लिया गया, उपरोक्त युवक से उसका नाम पता पूछने पर उसके द्वारा अपना नाम विभोर *(काल्पनिक नाम)* उम्र 22 वर्ष बताया। आत्महत्या करने का कारण पूछने पर उपरोक्त व्यक्ति द्वारा बताया गया कि वह अपनी व्यक्तिगत समस्याओं के कारण मानसिक रूप से परेशान चल रहा है तथा उससे छुटकारा पाने के लिए वह आत्महत्या करने ट्रेन के सामने जा रहा था। युवक की जान बचाने के दौरान पुलिस कर्मी उसका पीछा करते हुए हर्रावाला से जोगीवाला क्षेत्र तक पहुँच गये, तत्पश्चायत मौके पर उक्त युवक के दोस्त को बुलाकर उससे युवक के परिजनों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई, तो युवक के परिजनों का नेहरुकोलोनी क्षेत्र में रहना ज्ञात हुआ, जिस पर पुलिस द्वारा परिजनों से संपर्क कर युवक के घर जाकर उसे सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। मौके पर पहुचे पुलिस कर्मियों द्वारा लिए गए क्षणिक निर्णय व की गई त्वरित कार्यवाही से उक्त व्यक्ति की जान बचाई जा सकी, मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी/ स्थानीय लोगों द्वारा देहरादून पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की सराहना की गई और कांस्टेबल दिनेश रावत औरकांस्टेबल तरुण कुमार का मौके पर मौजूद जनसमूह ने तालिया बजा कर शुक्रया अदा किया ।


More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार, धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह