देहरादून
आखिरकार सौरभ थपलियाल को मेयर पद का टिकट देकर भाजपा ने नगर निगम की राजनीति को नया मोड़ दे दिया।लंबी जद्दोजहद के बाद देहरादून नगर निगम में भाजपा और कांग्रेस ने मेयर पद पर अपने पत्ते खोल दिए हैं। भाजपा ने जहां निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा का टिकट काटकर सौरभ पोखरियाल को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने वीरेंद्र पोखरियाल को अपना चेहरा बनाया। दोनों ही प्रतिद्वंद्वी डीएवी पीजी कॉलेज की छात्रसंघ की राजनीति से निकले हैं।
देहरादून नगर निकाय चुनाव में भले ही कांग्रेस अभी पार्षदों के कई पदों पर टिकट फाइनल न कर पाई हो, लेकिन मेयर पद पर लंबी जोड़ तोड़ के बाद टिकट फाइनल कर दिया गया। टिकट वीरेंद्र पोखरियाल को दिया गया है।
वीरेंद्र पोखरियाल डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष रहे हैं। वह पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी भी हैं। उनकी यही नजदीकी टिकट की राह प्रशस्त करने में काम आई।
अब छात्र राजनीति के दो चेहरे आमने सामने होने से चुनावी रण और रोचक हो गया है।

More Stories
देहरादून के मच्छी बाजार मे दिन दहाड़े चापड़ से वार कर युवती की हत्या से क्षेत्र मे फैली सनसनी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, पुलिस हत्या के कारणों की जाँच मे जुटी !
उत्तराखंड पर्यटन विकास के लिए महत्वपूर्ण है आम बजट: महाराज
सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को शानदार बजट के लिए दी बधाई, बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा – मुख्यमंत्री धामी