जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अथक प्रयास से रायपुर महाराणा प्रताप चौक के सामने भारतीय सेना की भूमि पर जल भराव से जन जीवन मे उत्पन्न हो रही समस्या से निजात दिलाने में सफलता मिल गई है।
अधिशासी अभियंता सिचाई विभाग दिनेश चंद्र उनियाल के नेतृत्व में जल निकासी हेतु दो जेसीबी के माध्यम से तीन दिन तक लगातार कार्य गतिमान रहा।
उक्त भूमि से जलभराव क़ी निकासी हेतु सेना से लिखित अनुमति मिलने के उपरांत अधिशासी अधिकारी सिंचाई विभाग द्वारा जिलाधिकारी के दिशा निर्देशन पर जल निकासी का कार्य को युद्ध स्तर पर जारी रखा गया। जो कि आज से जल भराव का पानी निकालना शुरू हो गया है, जिससे जनमानस को जल्द ही जलभराव की समस्या से निजात मिल सकेगा।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश